Loading ...
बिलासपुर

गौ सेवक विपुल शर्मा की मांग – बने गौ मंत्रालय, गौ माता को मिले ‘राज्य माता’ का दर्जा

बिलासपुर। सड़कों में गायों की एक्सीडेंट से हो रही मौत को लेकर गौ सेवक विपुल शर्मा ने कहा कि आज की स्थिति में अधिकांश गौ पालक घर में गाय रखना नहीं चाहते। इसका मुख्य कारण है कि गोबर नाली में बहाया जाए तो लोगों को दिक्कत होती है, बांधकर रखें तो जगह की कमी होती है, राउत की समस्या आती है, पड़ोसी मच्छरों की शिकायत करते हैं, और यदि गोबर नगर निगम के कंटेनर में डाला जाए तो नगर निगम आपत्ति करता है।

उन्होंने समाधान के रूप में सुझाव दिया कि गांव में जो किसान गाय पालते हैं, उन्हें गोबर का उचित मूल्य मिले, दूध का दाम 200 रुपये प्रति लीटर हो, गोबर 10 रुपये प्रति किलो बिके, गौमूत्र 20 रुपये प्रति लीटर का मूल्य मिले और प्रत्येक गाय की सेवा के लिए 1,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाए।

शर्मा ने मांग की कि राज्य में गौ मंत्रालय का गठन हो, एक गौ मंत्री नियुक्त किया जाए, गौ अभयारण्य बनाए जाएं और गौ माता को राज्य सरकार ‘राज्य माता’ का दर्जा दे। तभी गायों की स्थिति में बेहतर सुधार हो सकेगी अन्यथा गायों का सिर्फ दोहन होता रहेगा।