Loading ...
बिलासपुर

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर महानायक किशोर कुमार की याद में होगी गीत प्रतियोगिता

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश के गायक कलाकारों को मंच प्रदान करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से, साथ ही महानायक किशोर कुमार के जन्मदिन पर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

एवरग्रीन म्यूजिकल इवेंट ग्रुप के राजेश ने बताया कि इस गायन प्रतियोगिता में प्रदेश के गायक कलाकारों के साथ-साथ छालीवुड फिल्मी कलाकार भी शामिल होंगे।

आयोजक के अनुसार, यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष की तरह सत्यम चौक स्थित स्कूल प्रांगण में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगी किशोर कुमार के अलावा मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, आशा भोंसले सहित अन्य दिग्गज गायकों के गीत भी प्रस्तुत कर सकेंगे।

इच्छुक प्रतिभागी 9752529090 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश शुल्क ₹300 निर्धारित है। आयोजक ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए प्रतिभागी शीघ्र अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।