“छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बिलासपुर इकाई” की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बिलासपुर।” छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज”, बिलासपुर इकाई की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शहर के एक निजी होटल में भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिले के कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरम जीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी, पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष चंद सुंदरानी, भूपेंद्र सावनी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश थैरानी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी, उपाध्यक्ष जसप्रीत सलूजा तथा प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष इला गुप्ता सहित कई विशिष्ट जन मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नवगठित कार्यकारिणी को गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि चेंबर की यह नई टीम निश्चित रूप से नई ऊर्जा और विश्वास के साथ व्यापारियों एवं आम जनता के हित में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए बदलाव से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिलेगी। इसका सकारात्मक असर इस बार दीपावली त्यौहार की खरीदी में देखने को मिलेगा।

उन्होंने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना समय की मांग है। “जब तक हम अपने देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता नहीं देंगे, तब तक आत्मनिर्भर भारत का सपना अधूरा रहेगा।” उन्होंने अपील की कि सभी व्यापारी अपने दुकानों में ‘स्वदेशी अपनाएं’ का संदेश प्रदर्शित करें, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिले।
तोखन साहू ने रेलवे और हवाई सेवाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में बंद हुई 55 ट्रेनों को पुनः चालू किया जा रहा है। इसके साथ ही आसपास के स्टेशनों को ‘अमृत भारत मिशन योजना’ के तहत एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। बिलासपुर एयरपोर्ट को भी जल्द ही 4-सी श्रेणी का दर्जा मिलने की संभावना है। इसके लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। गृह मंत्री से मुलाकात कर सेना की 300 एकड़ भूमि मांगी गई है, ताकि एयरपोर्ट का विस्तार संभव हो सके।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मंत्र केवल नारे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक दिशा है, जिसके लिए हर नागरिक और व्यापारी को योगदान देना होगा। “अपने भीतर की ऊर्जा को पहचानकर, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर ही हम आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत कर सकते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सतीश थैरानी और कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी ने भी संबोधन दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण में सेतु का काम करेगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में व्यापारिक जगत के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के इस शपथ ग्रहण समारोह मे प्रदेश अध्यक्ष सतीश थॉरानी, कार्य o अध्यक्ष कमल सोनी,बिलासपुर अध्यक्ष भागचंद बजाज, उपाध्यक्ष नवदीप अरोरा, मीडिया प्रभारी राम सुखीजा, अनिल वाधवानी, राहुल सोनथलिया, अविनाश आहुजा, शंकर मनचंदा, दीपक पटेल, धीरज रोहरा, अभिषेक विधानी, हेमंत जीवनानी, राहुल छुगानी, जीतू चौबे, दयानन्द तीर्थंनी, महीतोष सराफ, संजय मित्तल, नारायण उभरानी, कमल बजाज, विनोद मेघानी, अनिल सलूजा, कमल सराफ, हर्ष दीप होरा, मनोहर पमनानी, राजू धमेचा, जीतेन्द्र गाँधी, तेजपाल सिँह सलूजा,
राकेश मनदानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।