Loading ...
बिलासपुर

“जलसा डांडिया- 2025” में फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया बिखरेंगी अपना जलवा और चर्चित टीवी शो तारक मेहता के टप्पू सेना की होगी मस्ती

बिलासपुर। इस साल शहर के लोगों के लिए खास अवसर लेकर आ रहा है “करुणा ग्रुप” एवं “डीआरएस हाई स्ट्रीट” का बहुप्रतीक्षित आयोजन “जलसा डांडिया 2025”। यह भव्य कार्यक्रम 23, 24 और 25 सितंबर को साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि इस बार मंच पर मौजूदगी दर्ज कराएंगी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और टीवी जगत के लोकप्रिय शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” की टप्पू सेना

        फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया

पिछले वर्ष यह डांडिया उत्सव एस.बी.आर. कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया था, जहां लोगों की भारी भीड़ और जोश देखने को मिला था। दर्शकों की बढ़ती संख्या और उनके उत्साह को देखते हुए इस बार इसे बड़े पैमाने पर साइंस कॉलेज ग्राउंड में स्थानांतरित किया गया है, ताकि लोगों को पर्याप्त जगह और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। आयोजकों का कहना है कि इस बार का जलसा डांडिया पिछले साल से भी ज्यादा भव्य और यादगार होगा।

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू सेना

कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। होटल इंटरसिटी में हर शाम 7 बजे से डांडिया की नि:शुल्क प्रैक्टिस कराई जा रही है, जहां बड़ी संख्या में युवा और परिवार उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक संगीत और लाइटिंग से सजे इस आयोजन में डांडिया की ताल पर थिरकते लोग भारतीय संस्कृति का जीवंत उदाहरण पेश करेंगे।

आयोजन समिति का मानना है कि जलसा डांडिया केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। करुणा ग्रुप का उद्देश्य है कि इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी भारतीय परंपराओं और मूल्यों से जुड़ सके। उनका मानना है कि प्रेम, भक्ति और एकता जैसे संदेश समाज तक पहुंचाने का सबसे सरल और आनंददायक तरीका डांडिया उत्सव है।

कार्यक्रम में इस वर्ष भी कई बड़े ब्रांड और संस्थान साझेदार बने हैं। मुख्य स्पॉन्सर हैं – डीआरएस हाई स्ट्रीट मॉल, जबकि को-टाइटल स्पॉन्सर है यूनिटी हॉस्पिटल। आयोजन में सहयोग दे रहे हैं – डीसीटी रियल एस्टेट, उन्नति समूह, प्रयास अकादमी, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (जांजगीर), जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल (बलौदा)। वहीं, रॉयल स्वीट्स फूड पार्टनर के रूप में मौजूद रहेगा। विशेष सहयोग के लिए होटल बंसीवाला, खत्री मसाले, आचार्य संस्थान और कैलाश मार्केटिंग का नाम शामिल है।

इसके अलावा, संजय बैग हाउस गिफ्टिंग पार्टनर होगा, जबकि भारत टेंट हाउस टेंट पार्टनर रहेगा। सुरक्षा की जिम्मेदारी एपेक्स सिक्योरिटी संभालेगी। डांस की तैयारी में नेशनल डांस क्लास कोरियोग्राफर सहयोगी के रूप में कार्यरत है। कार्यक्रम की खूबसूरत पलों को कैद करने का जिम्मा शादिरसम फोटोग्राफी पार्टनर को मिला है। वहीं, 94.3 माय एफएम रेडियो पार्टनर, विस्तार न्यूज़ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर और दैनिक भास्कर प्रिंट मीडिया पार्टनर होंगे।

तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन न सिर्फ डांडिया प्रेमियों को एक मंच पर लाएगा, बल्कि शहर के सांस्कृतिक और सामाजिक माहौल को भी नई ऊंचाई देगा। बॉलीवुड सितारे, टीवी कलाकार, भव्य मंच और शानदार प्रस्तुतियों के साथ “जलसा डांडिया 2025” इस बार बिलासपुर वासियों के लिए यादगार साबित होने जा रहा है।