Loading ...
बिलासपुर

वड़ोदरा में अनोखी घटना: 20 रुपए के गोलगप्पे 6 की जगह 4 देने पर एक महिला  बैठी सड़क में धरने पर। देखिए वीडियो……

वड़ोदरा। शहर में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला, जब एक महिला गोलगप्पे कम मिलने पर सड़क पर ही धरने पर बैठ गई। यह घटना सूरसागर तालाब इलाके की है, जहां गोलगप्पे के ठेले वाले से विवाद के बाद महिला बीच सड़क पर बैठ गई।

महिला का आरोप था कि ठेले वाला 20 रुपये में बाकी ग्राहकों को 6 गोलगप्पे देता है, लेकिन उसे सिर्फ 4 ही परोसे। इस पर महिला ने जोर देकर कहा कि या तो उसे दो और गोलगप्पे दिए जाएं, अन्यथा उस ठेले को वहीं से हटाया जाए।

इस अनोखे धरने के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शांत कराने की कोशिश की। लंबे समझाने-बुझाने के बाद पुलिस किसी तरह महिला को वहां से हटा पाई और तब जाकर जाम खुला।

महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि गोलगप्पे वाला उसके साथ दादागिरी करता है और गलत व्यवहार करता है। उसने मांग की कि उसकी दुकान बंद कराई जाए। वहीं, पुलिस ने इस पर कोई स्पष्ट कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।

इस मामले पर नगर निगम (VMC) का कहना है कि उनका दायित्व फूड सेफ्टी की जांच करना है, न कि किसी ठेले को हटाना। घटना रावपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।