दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर: एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन का जोनल चुनाव संपन्न,जोनल सचिव प्रभात पावन एवं जोनल अध्यक्ष एम. एस. खोबरागड़े हुए निर्वाचित

बिलासपुर। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन (बिलासपुर) का जोनल चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री की उपस्थिति में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह चुनाव संगठन के लोकतांत्रिक ढांचे को और सशक्त बनाता है, जिसमें कर्मचारियों की भागीदारी और विश्वास दोनों का अहम योगदान रहा।
इस चुनाव में पांच पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें सदस्यों ने एकजुटता के साथ अपने पसंदीदा प्रतिनिधियों को चुना। चुनाव परिणाम के अनुसार निम्न पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया:
श्री प्रभात पासवान – जोनल सचिव
श्री एम. एस. खोबरागड़े – जोनल अध्यक्ष
श्री जी. चंद्रशेखर – कार्यकारी अध्यक्ष
श्री जागेश्वर कुमार बंधे – सहायक सचिव
श्री अनिल कुमार करकेटा – जोनल कोषाध्यक्ष
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संगठन की मजबूती और सदस्यों के हितों की रक्षा हेतु समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कर्मचारियों की सामाजिक, आर्थिक एवं व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण की सराहना की तथा सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। संगठन में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है, जो भविष्य में सकारात्मक परिणाम देगा।