नवरात्रि पर त्रिलोक श्रीवास का बेलतरा क्षेत्र में भव्य दौरा, गांव-गांव में हुआ जोरदार स्वागत

बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास (राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश प्रभारी- उत्तर प्रदेश एवं गुजरात, मार्गदर्शक – जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-3) ने मंगलवार को बेलतरा विधानसभा के दो दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सहयोगियों के साथ दुर्गा पंडालों एवं माता चौरा पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

दौरे के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े और जगह-जगह श्रीवास व उनकी टीम का फूलमालाओं, माता की चुनरी, आतिशबाजी और जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नवरात्रि के छठवें दिन हुए इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में उत्सव का माहौल और भी रंगीन बना दिया।

श्री त्रिलोक श्रीवास ने अपने दौरे की शुरुआत गतोरी, जलसो, भूरीभाठी, बनियाडीह, रबनधपारा, पोसरा, धुरीपारा, खपराखोल, बैमा, नगोइ, हरदीडीह, ऊरायहाँपारा, ढबहीपारा, परसही, ऊरतुम, मटीयारी, मोहरा, सेलर, खैरा, फरहदा, लगरा समेत दो दर्जन से अधिक गांवों से की। जहां भी वे पहुंचे, वहां ग्रामवासियों ने परंपरागत रीति से स्वागत करते हुए माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर श्रीवास ने मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेकते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से माता की कृपा से एकजुट होकर विकास की राह पर आगे बढ़ने की अपील की।

दौरे के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, दिनेश कश्यप, कौशल श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा, पवन सिंह, आशीष वर्ग, मुकेश खरे, विकास लश्कर, कान्हा सूर्यवंशी, दादूराम, मुन्ना, वीरेंद्र पटेल, धीरेंद्र गढ़वाल सरपंच, सत्येंद्र गढ़ेवाल सरपंच, सरिता चौहान, ओम भार्गव, राजाराम धुरी, जितेंद्र कमलेश सरपंच, ललित, राजेश, विकास, आकाश पांडेय, डेविड बनर्जी, हृदयेश कश्यप, आनंद पटेल, हेमलाल यादव, कृष्ण यादव, नारायण टैगोर, लोकप्रकाश दिवाकर, सुरेश लासकर, राजेश यादव, रामप्रसाद यादव, वीरेंद्र गंधर्व, दादू शिकारी, अंजनी जायसवाल, हितेश केवट सरपंच, कामेश साहू, सरिता धुरी सहित हजारों ग्रामीण शामिल रहे।
दौरे के दौरान कई स्थानों पर ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अपनी बातें श्रीवास के सामने रखीं, जिन पर उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
नवरात्रि के अवसर पर हुए इस विशेष दौरे ने न सिर्फ धार्मिक वातावरण को और भी पावन बनाया, बल्कि कांग्रेस नेता और ग्रामीणों के बीच संवाद को भी मजबूत किया। बेलतरा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस तरह के दौरे से जनता और नेतृत्व के बीच निकटता बढ़ती है तथा स्थानीय मुद्दों को हल करने में मदद मिलती है।
गांव-गांव में हुए इस स्वागत और जनसंपर्क से यह साफ झलक रहा था कि क्षेत्र में त्रिलोक श्रीवास की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। नवरात्रि की छठवीं तिथि पर हुआ यह दौरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।