Loading ...
बिलासपुर

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास की जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) पद पर मजबूत दावेदारी

– कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के, सक्रिय और ऊर्जावान कांग्रेस नेता  त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने का निर्णय लिया है।

आज जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉकों से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनके निवास पहुंचे और उन्हें पर्यवेक्षक के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष हेतु नाम प्रस्तुत करने का आग्रह किया। इस पर श्री श्रीवास ने औपचारिक रूप से दावेदारी पेश करने की घोषणा की।

त्रिलोक श्रीवास कांग्रेस पार्टी से पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय हैं। वे पार्टी के जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पि.व. विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं उत्तर प्रदेश और गुजरात के प्रभारी हैं। साथ ही वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के सचिव और सर्वसेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

वे पहले भी जिला किसान कांग्रेस, जिला नगरी निकाय कांग्रेस, राजीव गांधी पंचायत संगठन, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, ईंटक एवं युवा कांग्रेस जैसे संगठनों में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।


बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से वे लगातार पांच चुनावों में कांग्रेस के मजबूत दावेदार रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुए महापौर चुनाव में भी उनके नाम की चर्चा प्रमुखता से रही थी।

श्री श्रीवास और उनका परिवार अब तक लगभग दो दर्जन से अधिक चुनावों में (एक को छोड़कर) लगातार विजयी रहा है। जिले के हर ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्र में उनके समर्थकों की मजबूत पकड़ है।

उनकी दावेदारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह और जोश देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि त्रिलोक श्रीवास को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष बनाया जाता है, तो जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा ग्रामीण क्षेत्र के आम कार्यकर्ताओं को भी उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा।