Loading ...
बिलासपुर

बिलासपुर से अजब-गजब खबर : 70 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की युवती से रचाई शादी, मोहल्ला बना गवाह. देखिए विवाह की वीडियो…..

बिलासपुर। जिले में एक हैरान कर देने वाला लेकिन दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है। यहां 70 साल के बुजुर्ग और 30 साल की युवती ने अपने प्यार को सामाजिक पहचान देते हुए विधिवत शादी कर ली। सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा अटल आवास में यह अनोखी शादी पूरे मोहल्ले की मौजूदगी में हुई।

जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय दादूराम गंधर्व, जो मजदूरी का काम करते हैं, उसी मोहल्ले में रहने वाली 30 वर्षीय युवती के प्रेम में पड़ गए। दोनों के बीच धीरे-धीरे गहरा लगाव बढ़ा और फिर एक-दूसरे के बिना जीवन की कल्पना तक मुश्किल हो गई। आखिरकार, दोनों ने सामाजिक परंपराओं का सम्मान करते हुए शिव मंदिर में सात फेरे लेकर एक-दूसरे के जीवनसाथी बनने का फैसला किया।

शादी के दौरान मोहल्ले के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बाजे-गाजे के साथ वरमाला, सिंदूरदान और पारंपरिक रस्मों के बीच शादी संपन्न हुई। सभी ने इस जोड़े को नवदांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

हालांकि उम्र के इस बड़े फासले ने लोगों को हैरान किया है, लेकिन मोहल्ले में चर्चा यही है कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता। दादूराम और युवती की यह प्रेम कहानी आज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विवाह की वीडियो