Loading ...
बिलासपुर

बिलासपुर: प्रतिष्ठित होटल के सामने डिवाइडर तोड़कर बनाई गई सड़क, नगर निगम सभापति ने कहा मामले की जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्यवाही हो

बिलासपुर। शहर के व्यपार बिहार स्थित होटल आनंदा इंपीरियल के सामने अज्ञात लोगों ने डिवाइडर को तोड़कर सड़क बना दी है। बताया जा रहा है कि तोड़ने वालों ने न केवल डिवाइडर को नुकसान पहुंचाया है बल्कि उसमें लगी आयरन रैलिंग तक उखाड़ ले गए है, यही नहीं, डिवाइडर में लगाए गए पौधों को भी काट कर हटा दिया है।

एक ओर जहां बीजेपी की मोदी सरकार “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान चलामकर जगह जगह पेड़ लगवा रही है ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके।, वहीं दूसरी ओर शहर के बीचों बीच स्थित प्रतिष्ठित होटल के सामने इस तरह की हरकत हो रही है। जो नगर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

इस पूरे मामले पर नगर निगम के सभापति विनोद सोनी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर किया गया कृत्य प्रतीत होता है। प्रशासन को मामले की सख्त जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।


स्थानीय नागरिकों ने भी इस घटना पर अपनी कड़ी नाराजगी जताई है और मांग की है कि शहर की सड़कों और डिवाइडर को क्षति पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विनोद सोनी सभापति नगर निगम ,बिलासपुर