कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (ग्रामीण) हेतु पर्यवेक्षक उमंग सिंघार को सौंपा बायोडाटा।

बिलासपुर | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में पर्यवेक्षक के रूप में आए मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार को बिलासपुर के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष पद हेतु अपना आवेदन सौंपा।

श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, जो कि राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी – उत्तर प्रदेश एवं गुजरात, तथा सचिव – प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ हैं, ने पर्यवेक्षक को अपने 30 वर्षों के राजनीतिक अनुभव और कांग्रेस संगठन के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रदेश के भीतर और बाहर कई चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार किया है, जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्षरत रहे हैं, और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ गहरा जुड़ाव रखते हैं। श्रीवास ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है, तो बिलासपुर ग्रामीण के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे, जिससे लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को मजबूत बढ़त मिलेगी।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास की इस दावेदारी से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिल रहा है।