बिलासपुर
“यूनिटी मार्च” में बीजेपी नेताओं के बीच विवाद, फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर सुशांत और हर्षिता के बीच हुई नोंकझोंक .देखिए वीडियो….

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यूनिटी मार्च के दौरान मंगलवार को शहर के राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल मच गई जब पार्टी के दो वरिष्ठ नेता आपस में भिड़ गए।
बताया जा रहा है कि विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के साथ पहली कतार में चलने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों नेताओं के बीच जमकर नोंकझोंक होने लगी, जिसे वहां मौजूद अन्य नेताओं ने बीच-बचाव कर शांत कराया।
हालांकि विवाद के बाद भी मार्च जारी रहा, लेकिन इस घटना ने पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी के चलते मामला दबा दिया गया, पर चर्चा का विषय बना हुआ है।