Loading ...
बिलासपुर

बिलासपुर जिला कांग्रेस में बड़े बदलाव: अटल श्रीवास्तव और देवेंद्र यादव की चली, सिद्धांशु मिश्रा व महेंद्र गंगोत्री बनाए गए नये जिलाध्यक्ष

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन में बड़े बदलाव करते हुए शुक्रवार को प्रदेश के 41 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की। बिलासपुर जिले में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी सुधांशु मिश्रा को दी गई है, जबकि ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर महेंद्र गंगोत्री की नियुक्ति हुई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सिद्धांशु मिश्रा कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के बेहद करीबी माने जाते हैं। वहीं दूसरी ओर, महेंद्र गंगोत्री को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव का विश्वासपात्र माना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि बिलासपुर जिले में इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने समर्थकों को नेतृत्व की जिम्मेदारी दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

नई नियुक्तियों के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि आने वाले समय में बिलासपुर की कांग्रेस राजनीति में किसका दबदबा अधिक दिखाई देगा। संगठनात्मक समीकरण किस ओर झुकेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।