Loading ...
बिलासपुर

सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर फीस्ट डे: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल भरनी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया समारोह

बिलासपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी में विद्यालय के संरक्षक सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर का फीस्ट डे 3 दिसंबर 2025 को आध्यात्मिक श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फादर विवेक फ्रेंकलिन, विद्यालय के सी.ई.ओ./प्राचार्य श्री बी.बी. महाता, उप-प्राचार्य श्री दिनेश विष्ट, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती नैंसी पारेख, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत फादर विवेक फ्रेंकलिन के सम्मान में पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत से हुई। इसके बाद फादर द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और भजन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम में फादर विवेक फ्रेंकलिन ने बाइबल अध्याय का वाचन भी किया।

प्राचार्य श्री बी.बी. महाता ने अपने संबोधन में सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर के जीवन, उनके मिशन और समाज में दिए गए योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, स्टाफ और विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि फादर विवेक फ्रेंकलिन ने प्रेरक कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आनंदमय शिक्षा, पेशे के प्रति समर्पण और शिक्षकों के सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय परिवार की उन्नति और प्रगति के लिए प्रार्थना की।

समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से फादर को फल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात उन्होंने पूरे परिसर में पवित्र जल का छिड़काव कर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम सादगी, श्रद्धा और आध्यात्मिक सौहार्द के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।