Loading ...
बिलासपुर

बड़ी खबर। बिलासपुर रेंज आरक्षक भर्ती: चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

बिलासपुर। समस्त अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना—जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 (बिलासपुर रेंज) की चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची आज 09 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

यह सूची जिला बिलासपुर, जिला कोरबा, जिला मुंगेली एवं जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के अभ्यर्थियों के लिए प्रकाशित की गई है। अभ्यर्थी अपनी चयन/प्रतीक्षा सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in
पर जाकर देख सकते हैं।

सूचनानुसार, सूची को आधिकारिक रूप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर एवं अध्यक्ष, चयन समिति, केंद्र क्रमांक–1 बिलासपुर द्वारा जारी किया गया है।

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण को ध्यानपूर्वक अवलोकन करें और आगे की प्रक्रिया हेतु विभागीय निर्देशों का पालन करें।