Loading ...
बिलासपुर

बड़ी खबर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के छात्र ने आत्मदाह का किया कोशिश, कारण अज्ञात, छात्र की हालत बेहद नाजुक

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग (लॉ डिपार्टमेंट) में बीएएलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र आयुष यादव ने 15 जनवरी की सुबह कथित तौर पर स्वयं को आग लगा ली। यह घटना विश्वविद्यालय परिसर के बाहर की बताई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे छात्र को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष यादव ने आत्मदाह से पहले स्वयं की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। हालांकि, उसका मोबाइल फोन फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और वीडियो सार्वजनिक नहीं किया गया है।

पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि और जांच प्रक्रिया जारी है। अब तक आत्मदाह के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों, मित्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।


विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। वहीं, छात्रों में इस घटना को लेकर चिंता और आक्रोश का माहौल है।

वही कोनी टीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक की हालत फिरहाल गंभीर है,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छात्र को तत्काल चिकित्सा के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें।