लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन का 57 वां दिन: नारी शक्ति टीम ने आंदोलन को दिया समर्थन

बिलासपुर। लिंगियाडीह में वर्षों से रह रहे गरीब मजदूर परिवारों के घर तोड़े जाने के विरोध में जारी “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” आज अपने 57वें दिन में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर नारी शक्ति टीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया और सरकार की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया।

नारी शक्ति टीम की सदस्यों ने कहा कि जो सरकार खुद को गरीबों और मजदूरों की हितैषी बताती है, वही आज गरीबों के आशियाने उजाड़ने पर आमादा है। “गार्डन निर्माण” के नाम पर 50 वर्षों से बसे परिवारों के घर तोड़े जा रहे हैं, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है।
टीम ने सवाल उठाया कि क्या विकास के नाम पर गरीबों के घर तोड़ना उचित है? लिंगियाडीह के निवासियों का कहना है कि उनके परिवारों में महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका पालन-पोषण वे किसी तरह मेहनत-मजदूरी करके करते हैं। मकान टूट जाने से वे बेघर हो जाएंगे।
वहीं, कई बेरोजगार युवाओं ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर दुकानें बनाई थीं ताकि अपने परिवार का पेट पाल सकें। यदि दुकानें तोड़ी गईं तो उन पर कर्ज का बोझ और बढ़ जाएगा और वे फिर से बेरोजगार हो जाएंगे।
नारी शक्ति टीम की प्रमुख उपस्थिति
धरना आंदोलन में नारी शक्ति टीम की महिलाएं बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से…..
श्रीमती यशोदा पाटिल, रामबाई, राधा साहू, रामौतिन, सूरजबाई, कुमारी निषाद, संतोषी यादव, कुंती प्रजापति, चमेली रजक, जानकी गोड, फूलबाई साहू, पिंकी देवांगन, अनिता, उर्मिला, लीला पाटिल, रूपा सरकार, सरस्वती देवांगन, पुष्पा देवांगन, लता देवांगन, राजकुमारी देवांगन, मथुरा सूर्यवंशी, जमुना सूर्यवंशी, सनी अहिरवार, चंद्रमा अहिरवार, जयकुमार अहिरवार, पीहरिया केवट, सोनबाई, कुंडिया केवट, सोनिया केवट, नंदनी ध्रुव, पिंकी बाई चौहान, परमिला ध्रुव, रानी देवांगन, साधना यादव, चंद्रकली निषाद, सीता साहू, सुशीला साहू, सुवासिन साहू, कुमारी यादव, अमेरिका श्रीवास, नंद कुमारी देवांगन, अनीता ध्रुव, रूपा देवी, गायत्री देवांगन, सहोदर गोड, सीता केवट, जानकी देवांगन, सोनिया मानिकपुरी, कौशल्या मानिकपुरी, मालती मानिकपुरी, मरजीना बेगम, सरस्वती यादव, वंदना डे, खोलबहरीन यादव, अनूपा श्रीवास, सुशीला श्रीवास, रामबाई मानिकपुरी, दुर्गा श्रीवास, रामभाई, सावित्री यादव, सुखमति मानिकपुरी, मीरा, शिवकुमारी देवांगन, अर्पणा पटेल, हेमलता देवांगन, सरिता राजपूत, मालती यादव, संतोष सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
नारी शक्ति टीम ने सरकार से मांग की है कि लिंगियाडीह के निवासियों को उजाड़ने की बजाय उन्हें स्थाई पट्टा प्रदान करे ताकि वे सुरक्षित होकर खुशहाल अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।