Loading ...
बिलासपुर

BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 29 जनवरी से 03 फरवरी तक साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित, तैयारी जोरो पर

बिलासपुर। BNI बिलासपुर द्वारा आयोजित BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 की तैयारियां इन दिनों जोरो पर है। मेला आयोजन समिति के संयोजक गणेश अग्रवाल, सहसंयोजक डॉ. सचिन यादव, आलोक केडिया, रोहित मिश्रा, राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में BNI के सदस्य इसके लिए दिन रात जुटे हुए है।

मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. किरणपाल सिंह चावला ने बताया कि BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 का आयोजन 29 जनवरी से 3 फरवरी तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से व्यापार, उद्योग, स्टार्टअप और स्थानीय उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा, जहां विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी के रूप में निहारिका अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. लक्ष्मी अनंत, प्रीतिश सिन्हा, अंकित अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, अंकित मोदी, अविनाश मोदी, शुचिता सिंह, अंकिता तिवारी, नेहा दीप्त सहित 50 से अधिक BNI सदस्यों को अलग अलग कार्यक्रमों का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारियां दी गई है ताकि कार्यक्रम बेहतर और सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि BNI बिलासपुर द्वारा यह मेला तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। गत वर्ष मेले की बचत राशि से समाज सेवा के तहत एक किडनी डायलिसिस मशीन निःशुल्क प्रदान की गई थी, जो BNI की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह मेला व्यापार, उद्योग और सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगा।