Loading ...
बिलासपुर

संविधान हमारा अभिमान, इसकी रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

77वें गणतंत्र दिवस पर बेलतरा विधानसभा के ग्राम बैमा नागोई में समारोह

बिलासपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैमा नागोई में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि–          “संविधान हमारा अभिमान, इसकी रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित और व्यापक संविधान है, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकार, कर्तव्य और हितों की सुरक्षा निहित है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानों को याद करते हुए कहा कि महापुरुषों के त्याग और संघर्ष की बदौलत ही आज हम एक लोकतांत्रिक गणतंत्र राष्ट्र में स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हर नागरिक को सदैव स्मरण रखना चाहिए।

श्री श्रीवास ने युवाओं और छात्रों से आह्वान किया कि वे संविधान में निहित मूल्यों — समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व — को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि फते लाल सूर्यवंशी, अशोक शास्त्री, उपसरपंच संजय पांडे, कांग्रेस नेता आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, लोकप्रकाश दिवाकर, सुरेश लश्कर, हेमलाल यादव, रामचंद्र यादव, सतीश श्रीवास, प्राचार्य श्री कश्यप, माखन धुरी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह में देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राष्ट्रध्वज को सलामी के साथ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।