बिलासपुर
खबर का असर : ग्लोबल 24 न्यूज की रिपोर्ट के बाद पाटे गए सड़क के गड्ढे

बिलासपुर – 1 अगस्त की शाम करीब 7 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित भारत होजरी के पास सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण एक ऑटो गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गया। हादसे के दौरान ऑटो में सवार महिलाएं बाल-बाल बचीं।
ग्लोबल 24 न्यूज ने इस हादसे की खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया, साथ ही ऑटो पलटने का वीडियो भी दिखाया। खबर प्रसारित होते ही मामले ने प्रशासन का ध्यान खींचा।
इसके बाद, 2 अगस्त की सुबह प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर गड्ढों की मरम्मत कर दी और सड़क को दुरुस्त किया।
यह साबित करता है कि मीडिया की आवाज़ न केवल मुद्दों को उजागर करती है बल्कि समाधान की दिशा में भी अहम भूमिका निभाती है।
अब
पहले
पुरानी खबर का लिंक…..
वीडियो। पुराना बस स्टैंड के पास सड़क में गड्ढे से पलटा ऑटो, महिलाएं बाल-बाल बचीं