Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सिम्स में जागरूकता की अलख: छात्राओं ने बताया संक्रमण से बचाव का मंत्र

बिलासपुर। “विश्व हेपेटाइटिस दिवस” के अवसर पर सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) बिलासपुर में हेपेटाइटिस जैसे घातक वायरल संक्रमण के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में लोगों को हेपेटाइटिस A, B, C एवं E के प्रकार, लक्षण, संक्रमण के कारण, उपचार और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस विशेष अभियान का संचालन गवर्नमेंट मेडिकल नर्सिंग कॉलेज लगरा की एमएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं ने किया।

‍⚕️ छात्राओं ने बताया जागरूकता का महत्व

इस मौके पर सिम्स की नर्सिंग अधीक्षक स्वाति कुमार, उज्ज्वला दास, पिंकी दास, नमिता वाणी, राजकुमारी चौहान, संजू चौधरी और पुष्पलता शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहीं। इन्होंने आम लोगों को हेपेटाइटिस से जुड़ी सावधानियों, संक्रमण के मार्ग और बचाव की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई और जनसामान्य को पंपलेट वितरित कर सरल भाषा में जानकारी साझा की गई।

नीडल पिक इंजुरी और बचाव की जानकारी

कार्यक्रम में नीडल पिक इंजुरी (सूई से लगने वाली चोट) के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि यदि कोई डॉक्टर या नर्सिंग स्टाफ हेपेटाइटिस संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पिक इंजुरी का शिकार होते हैं, तो उन्हें सिम्स के ए.आर.टी. सेंटर से आवश्यक दवा मुहैया कराई जाती है।

‍⚕️ प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर सिम्स अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार पेंद्रो, डॉ. आशुतोष कोरी (मेडिसिन विभाग) और डॉ. रेखा बरापतरे (विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी) की विशेष उपस्थिति रही।

यह आयोजन रेडियोलॉजी विभाग, पंजीयन हाल और मेडिसिन ओपीडी परिसर में संपन्न हुआ।


हेपेटाइटिस के लक्षण

हैपेटाइटिस B:
बुखार, भूख में कमी, थकावट, अवसाद, जोड़ों में दर्द

हैपेटाइटिस C:
थकान, कमजोरी, पैरों में सूजन, त्वचा में खुजली, गहरे रंग का पेशाब


क्या करें

फल और सब्जियां धोकर ही खाएं
स्वच्छ पानी और पका हुआ भोजन करें
केवल अधिकृत ब्लड बैंक से रक्त लें
नवजात को हेपेटाइटिस B का टीका अवश्य लगवाएं
संक्रमित मां से जन्मे बच्चे को HBIG जरूर दें


क्या न करें

खुले में शौच से बचें
दूषित पानी या भोजन से परहेज करें
संक्रमित सुई और असुरक्षित यौन संबंध से बचें
व्यक्तिगत वस्तुएं जैसे रेज़र या ब्रश साझान करें
संक्रमित गर्भवती महिला के नवजात को 24 घंटे के भीतर टीका अवश्य लगवाएं