Loading ...
बिलासपुर

बिलासपुर में स्वच्छता कार्रवाई पर विवाद: स्वच्छता टीम पर रिश्वत मांगने तो मेयर पति पर धमकाने के आरोप

बिलासपुर। नगर निगम की स्वच्छता टीम की कार्रवाई अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। देवरी खुर्द वार्ड क्रमांक 43, बूटा पारा स्थित मिश्रा प्रोविजन स्टोर में हुई कार्रवाई के दौरान दुकानदार ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

दुकानदार का कहना है कि स्वच्छता टीम ने दुकान में जांच के बाद 20,000 रुपए की मांग की । वही 7000 रुपए बिना रसीद के ले लिए लेकिन उसकी कोई रसीद नहीं दी गई। साथ ही टीम के कुछ सदस्यों द्वारा दुकान में सिगरेट और कोल्ड्रिंक लेने के बाद पैसे नहीं चुकाने की बात भी कही गई है, जो कथित तौर पर सीसीटीवी में कैद है।

मामले के दौरान स्थिति उस समय और गरमा गई, जब मेयर पति अशोक विधानी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस दौरान स्वच्छता टीम और उनके बीच विवाद की स्थिति बन गई।

वहीं, स्वच्छता टीम ने भी पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि मेयर पति द्वारा अभद्र पूर्ण व्यवहार किया गया और कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की गई। टीम ने इस संबंध में तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

फिलहाल, पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों के आरोप- प्रत्यारोप के बीच जांच की मांग उठ रही है।