Loading ...
जीपीएम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ‘सही दवा शुद्ध आहार’ अभियान के तहत कॉस्मेटिक प्रतिष्ठानों की जांच

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | राज्य शासन के ‘सही दवा शुद्ध आहार’ अभियान के तहत जिले में औषधि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक सुनील पंडा द्वारा तीन कॉस्मेटिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एक पाउडर का सैंपल जांच के लिए लिया गया। वहीं, जांच में यह पाया गया कि तीनों संस्थानों में कॉस्मेटिक उत्पादों के क्रय-विक्रय से संबंधित बिल नियमानुसार संधारित किए जा रहे हैं, जो कि संतोषजनक स्थिति दर्शाता है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी कॉस्मेटिक विक्रय संस्थान में औषधियों का भंडारण नहीं पाया गया, जो नियमों के अनुरूप है। इसके साथ ही दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अनधिकृत विक्रेताओं से बिना बिल के कोई भी कॉस्मेटिक सामग्री न खरीदें।

सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म सिंहदेव ने कहा कि इस अभियान के तहत आगे भी इसी तरह की जांच जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो सकें।