Loading ...
जीपीएम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में औषधि प्रतिष्ठानों व ब्लड सेंटर का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के आदेश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रामेश्वर शर्मा के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया।

दिनांक 29 अप्रैल 2026 को सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म देव सिंह एवं औषधि निरीक्षक सुनील पंडा द्वारा 4 औषधि खुदरा प्रतिष्ठानों और शिफा ब्लड सेंटर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नारकोटिक औषधियों के रिकॉर्ड को नियमानुसार संधारित करने के निर्देश दिए गए। जांच में एक औषधि प्रतिष्ठान में नारकोटिक दवाओं का भंडारण पाया गया, हालांकि फर्म द्वारा इन दवाओं का विक्रय चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही किया जा रहा था।

वहीं, शिफा ब्लड सेंटर के निरीक्षण में पूर्व में पाई गई कमियों के चलते राज्य नियंत्रक प्राधिकारी द्वारा ब्लड के कलेक्शन और विक्रय पर रोक लगाए जाने की जानकारी दी गई। टीम ने सेंटर संचालकों को सख्ती से आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने सुझाव दिया कि मेडिकल ऑफिसर एवं टेक्निकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए अन्य कमियों को दूर कर पुनः आवेदन किया जाए, ताकि नियमानुसार ब्लड सेंटर को फिर से संचालित किया जा सके।